Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

Suspense on CM : पर्यवेक्षक कल आएंगे और हम उनके फैसले का इंतजार कर रहे हैं - माथुर


 रायपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ भाजपा चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने शाम रायपुर प्रवास पर मीडिया से हुई औपचारिक चर्चा में बताया कि कल रविवार को छत्तीसगढ़ के लिये नियुक्त पर्यवेक्षक आ रहें हैं। पार्टी दफ्तर में विधायक दल के नेता को लेकर चर्चा होगी। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें  

भाजपा चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत के पीछे  पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का परिश्रम है और राज्य की बेहतर लीडरशीप बधाई की पात्र है। राज्य के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कयासों का दौर सम्भवतः कल देर शाम तक ख़त्म हो जायेगा ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा चुनाव प्रभारी ओम माथुर ने कहा, "पर्यवेक्षक कल यहां आएंगे और हम उनके फैसले का इंतजार कर रहे हैं...लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा..."

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा