Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

BILASPUR POLICE : नशे से 'निजात', कोतवाली पुलिस ने टिकरापारा से जब्त किया गाँजा और कफ सीरप


 बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले की पुलिस नशे के खिलाफ लगातार मुहिम छेड़े हुए है, 'निजात' अभियान ने जिले में नशे का कारोबार करने वालों और उससे जुड़े लोगों को बेनकाब करने का जो सिलसिला चला रखा है उससे आपराधिक ग्राफ में तुलनात्मक कमी के आंकड़े दर्ज किये जा रहें हैं। बिलासपुर शहर की कोतवाली पुलिस ने टिकरापारा क्षेत्र से विशाल उर्फ़ भोंदू खटिक को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक किलो 150 ग्राम गांजा और कफ सीरप बरामद हुआ है। बरामद गांजा की बाजार कीमत 13 हजार रूपये बताई जा रही है। 

                                        www.todaychhattisgarh.in पर आपका स्वागत है, आप अपने क्षेत्र का समाचार, जानकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों के बारे में हमें इस (9111607770वाट्सअप नंबर पर सीधे भेज सकते हैं । जानकारी और समाचार को अवलोकन पश्चात TCG NEWS पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जायेगा । 

आप यहाँ क्लिक करके सीधे वाट्सअप नंबर पर भी पहुँच सकते हैं और प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते हैं।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक़ क्षेत्र के डीपी कालेज टिकरापारा में रहने वाला विशाल उर्फ पाडे खटिक (पिता भोंदु खटिक उम्र 25 वर्ष) पिछले कुछ समय से नशे का सामान बेच रहा था। गांजा, कफ सीरप (जिसका उपयोग नशे के रूप में किया जाता है। ) बेचे जाने की सूचना मिलने पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अफसरों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। कोतवाली पुलिस ने विशाल को उसके ठिकाने से पकड़ा जहां से अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सीरप बड़ी मात्रा में मिला। आरोपी के कब्जे से करीब 13 हजार रूपये कीमत का गांजा जिसका वजन एक किलोग्राम से अधिक और कोडिन युक्त कफ सीरप 21 नग जिसकी कीमत तीन हजार 120 रूपये बताई गई है, जब्त किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी विशाल के पास से नशीले पदार्थों की बिक्री की रकम 850 रूपये भी जब्त किया है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा