बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / आज देवउठनी एकादशी है. इस दिन भगवान विष्णु पांच महीने की नींद के बाद जागते हैं. इसके बाद से मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं. इस दिन घरों में भगवान सत्यनारायण की कथा और तुलसी-शालिग्राम के विवाह का आयोजन किया जाता है. आज शहर के आलावा देश के विभिन्न अंचल में तुलसी विवाह कर देवउठनी एकादशी की पूजा सम्पन्न होगी।
देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी या देव उत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु अपनी चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं, इसलिए इस दिन इनकी विषेश पूजा की जाती है। यह एकादशी भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए बेहद उत्तम मानी जाती है। इस दिन जो भी भक्त भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ के अलावा कुछ विशेष उपाय करता है, उसके सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही धन लाभ के भी योग बनने लगते हैं।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की बधाई और शुभकामनायें दीं हैं।
शान्ताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 23, 2023
विश्वाधारं गगन सदृशं मेघवर्ण शुभांगम्।
लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं
वन्दे विष्णु भवभयहरं सर्व लौकेक नाथम्।।
समस्त प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं !!
भगवान श्री हरि एवं माता तुलसी आपकी सभी की… pic.twitter.com/b9MOj6CZlN
आप यहाँ क्लिक करके सीधे वाट्सअप नंबर पर भी पहुँच सकते हैं और प्रकाशन योग्य सामग्री भेज सकते हैं।