Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

उत्तरकाशी : सुरंग की 'जंग' जारी, आखिर कब खत्म होगा कुछ घंटों का इंतजार ?

 


उत्तरकाशी । 
TODAY छत्तीसगढ़  /   उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के वास्ते मलबे के बीच से पाइप को डालने का काम एक बार फिर तेजी से चल रहा है, जिस प्लेटफॉर्म पर ड्रिलिंग मशीन टिकी हुई है उसमें आई दरारों को ठीक करने के बाद दोबारा रेस्क्यू जारी है। 

उत्तरकाशी में सुरंग की 'जंग' जारी है। ऐसे में अब सबके मन में यहीं सवाल है कि आखिर कब खत्म होगा कुछ घंटों का इंतजार ? आपको बता दें कि गुरुवार देर रात सुरंग के मलबे के बीच से पाइप डालने के काम को रोकना पड़ा क्योंकि जिस प्लेटफॉर्म पर ड्रिलिंग मशीन टिकी हुई है उसमें दरारें दिखाई दीं। इसके बाद ड्रिलिंग रोक दी गई थी। ड्रिलिंग का काम शुक्रवार को सुबह भी प्रारंभ नहीं हो सका था, करीब 12 बजे के बाद दोबारा काम शुरू हो सका। 

प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार भास्कर खुलबे ने सिलक्यारा में पत्रकारों से कहा कि मशीन के प्लेटफार्म को ठीक कर लिया गया है, साथ ही उसे मजबूत भी किया गया है। उन्होंने कहा, "हमें अभी 12-14 मीटर और जाना है। मुझे उम्मीद है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो शुक्रवार शाम तक अभियान समाप्त हो सकता है।" 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में सिल्कयारा सुरंग बचाव अभियान का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। 

-------------------


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा