नई दिल्ली। TODAY छत्तीसगढ़ / छठ महापर्व सूर्य उपासना का सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ की जाती है। यह सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस ख़ास मौके के लिए भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा है। छठ महापर्व के लिए कई स्पेशल यात्री ट्रेने भी चलाई गयी हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुँचकर व्यवस्था का जायजा लिया और सभी छठ व्रतियों को शुभकामनाएं दी हैं।
छठ पर्व में घर जाने वाले यात्रियों के लिए स्टेशन पर व्यवस्था देखी।
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) November 16, 2023
आज, अभी तक, 1 लाख लोगों को ट्रेन के माध्यम से Delhi area से बिहार, झारखंड और eastern region के लिए रवाना किया जा चुका है।
सभी को छठ महापर्व की ढेरों शुभकामनाएं। pic.twitter.com/huqrkeAqbm
आपको बताते चलें कि 17 नवंबर से लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू से हो चूका है। इस पर्व का समापन सोमवार 20 नवंबर को होगा। चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है। छठ महापर्व सूर्य उपासना का सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ की जाती है। यह सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस पर्व में आस्था रखने वाले लोग सालभर इसका इंतजार करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि छठ का व्रत संतान प्राप्ति की कामना, संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि और उसकी दीर्घायु के लिए किया जाता है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें