Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

राज्यपाल ने किया मतदान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिवार समेत पैतृक गाँव में डाला वोट


 रायपुर । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन ने आज सिहावा भवन सिविल लाईन्स स्थित आदर्श मतदान केंद्र पहुँच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्यपाल हरिचंदन ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान के बाद राज्यपाल ने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचाई। 

मुख्यमंत्री और पाटन विधानसभा से प्रत्याशी भूपेश बघेल ने आज पूरे परिवार के साथ अपने पैतृक गाँव कुरूदडीह में पहुंचकर मतदान किया।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा