Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ASSEMBLY ELECTIONS 2023 : 200 यूनिट तक बिजली बिल मुफ्त, सबसे सस्ता सिलेंडर 474 रुपए में देंगे - बैज


 रायपुर ।
 TODAY छत्तीसगढ़  /  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र और गारंटियों में किसान गरीब मजदूर आदिवासी युवा, महिला, हर वर्ग के न्याय के लिए घोषणाएं की है। पार्टी ने 200 यूनिट तक बिजली मुक्त करने की घोषणा की गई है, जिसका सीधा फायदा छत्तीसगढ़ के 50 लाख परिवारों को मिलेगा। छत्तीसगढ़ में 49 लाख 63 हजार बिजली उपभोक्ता है, जिसमें से 42 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जिनका बिजली खपत 200 यूनिट से कम है, उनके लिए बिजली पूरी तरह मुक्त हो जाएगी, इसके अलावा अन्य लगभग 8 लाख उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, उन्हें 200 यूनिट के बाद के अतिरिक्त यूनिट का ही भुगतान करना पड़ेगा। इसका सीधा अर्थ यह है कि छत्तीसगढ़ के 50 लाख बिजली उपभोक्ता को 200 यूनिट तक बिजली बिल मुफ्त मिलेगी।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

सांसद बैज ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के घोषणा पत्र में भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ का वादा किया, और हमने यह वादापूरी तरह निभाया, जिसका सीधा फायदा छत्तीसगढ़ की आम जनता को मिला। छत्तीसगढ़ के 44 लाख बिजली उपभोक्ताओं को 4000 करोड़ का सीधा फायदा बिजली बिल हाफ की इस योजना के माध्यम से मिला। इसके अलावा हमारे कांग्रेस की सरकार 500 रुपए की सब्सिडी के बाद छत्तीसगढ़ में पूरे देश में सबसे सस्ता सिलेंडर 474 रुपए में देने जा रही है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा