Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अशोक अग्रवाल पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं, शिकायत पर कारण बताओ नोटिस


 बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /   छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री अशोक अग्रवाल को विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध प्रचार करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह ने इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष को शिकायत की है।

प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि तखतपुर के चुनाव में आप पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त हैं, ऐसा संज्ञान में आया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे गंभीरता से लिया है। आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। नोटिस का लिखित जवाब, स्पष्टीकरण 24 घंटे के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रेषित करें।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी से विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर तखतपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं। अग्रवाल के बारे में जानकारी आई है कि वे उनकी मदद कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रश्मि सिंह ने बैज को की गई शिकायत में कहा है कि संयुक्त महामंत्री अशोक अग्रवाल ने लगातार पांच वर्ष कांग्रेस में रहकर जोगी कांग्रेस में रहते हुए विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर के साथ दौरा किया। वे बिलासपुर के प्रत्याशी के विरुद्ध भी काम कर रहे हैं। अग्रवाल द्वारा खुलेआम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन का वितरण किया जा रहा है। इसमें उनका बेटा भी शामिल है। दूसरी तरफ अग्रवाल बेलतरा और अन्य विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर खुद को कांग्रेसी बताने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के लिए रायपुर से अनेक बड़े उद्योगपति, भू- माफिया, शराब माफिया आदि से चंदा संग्रह किया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने बैज को लिखे पत्र में अग्रवाल पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा