Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के भाई बृजमोहन से ED ने पूछताछ क्यों नहीं की ?

 


रायपुर। 
TODAY छत्तीसगढ़  / कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सोमवार को एक पत्रकारवार्ता के माधयम से बीजेपी पर निशाना साधते हुए कई तीखे सवाल खड़े किए. श्री शुक्ला ने  कहा कि ED ने जिस कार के ऊपर करोड़ो रुपये कैश रखकर फोटो जारी किया है, वो कार भाजपा नेता की है. श्री शुक्ला ने बताया RTO में कार क्रमांक CG 12 AR 6300  का रजिस्ट्रेशन सनफ्लॉवर प्रमोटर्स के मालिक बृजमोहन अग्रवाल के नाम पर दर्ज है जो कि बिलासपुर के पूर्व विधयाक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के भाई हैं. बावजूद इसके ED ने कोई जांच नहीं की. 

कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद ने कहा कि शुभम सोनी का भाजपा से क्या सम्बन्ध है, इसका खुलासा भाजपा के नेताओं को करना चाहिये। श्री शुक्ला का स्पष्ट कहना है कि  छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दा विहीन है इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर झूठे आरोप-प्रत्यारोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। श्री शुक्ला के मुताबिक़ छत्तीसगढ़ में  ED की साजिश बेनकाब हो चुकी है। सुशील आनंद ने कहा कि जब राज्य में चुनाव हैं तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाए जा रहे हैं.   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा