Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मतदान दल पर नक्सली हमला, तीन कर्मचारी घायल


 कांकेर।  TODAY छत्तीसगढ़  /   छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में कल 7 नवंबर को मतदान है। इसके लिए सुरक्षाबलों की एक टीम पोलिंग पार्टी के साथ मरबेड़ा कैंप से रेंगाघाटी-रेंगागोंदी मतदान केंद्र जा रही थी। इस दौरान आईईडी की चपेट में आने से बीएसएफ के एक जवान समेत पोलिंग पार्टी के 2 कर्मचारी घायल हो गए। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की एक टीम पोलिंग पार्टी के साथ मरबेड़ा कैंप से रेंगाघाटी-रेंगागोंदी मतदान केंद्र जा रही थी। इस दौरान आईईडी (IED) की चपेट में आने से बीएसएफ के एक जवान समेत पोलिंग पार्टी के 2 कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया। फिलहाल उनकी सिथुति सामान्य है। वहीं मतदान दल और सुरक्षाबलों की टीम सुरक्षित रेंगागोंदी मतदान केंद्र पहुंच गए हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मामले की पुष्टि की है।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा