Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बस्तर में 21 लाख कीमत के हीरे संग गुजरात का एक व्यक्ति गिरफ्तार

TODAY
 छत्तीसगढ़  / 
 जगदलपुर /  इक्कीस लाख के हीरे की तस्करी करते हुए 1 आरोपी को बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना से मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से हीरा की तस्करी करने के उद्देश्य से गुजरात से जगदलपुर आया है। 
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल चांदनी चौक पुनम लॉज पहुंचकर एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की। संदेही व्यक्ति ने अपना नाम श्रेयांश दोषी (44) सूरत गुजरात का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से कुल 17 हीरे  एवं 8 राशि रत्न, कीमती अनुमानित 21,00,000/-रूपये व मोबाईल को बरामद कर किया गया। इस संबंध में पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। उक्त हीरा को गुजरात के एक व्यक्ति से लेकर ग्राहक के तलाश में जगदलपुर आना बताया। आरोपी श्रेयांश दोषी के द्वारा अवैध रूप से बहुमूल्य रत्नों की तस्करी करते पाये जाने पर आरोपी के विरूध्द थाना कोतवाली जगदलपुर में जुर्म दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा