Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बड़े भाई आलोक चंद्राकर का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

TODAY छत्तीसगढ़  / कुरुद / पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के बड़े भाई वरिष्ठ कृषक दाऊ आलोक चन्द्राकर (67) का मंगलवार शाम रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुःख व्यक्त करते हुए आलोक चंद्राकर के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

आपको बता दें कि वे ईश्वर चन्द्राकर के छोटे भाई व सौरभ चन्द्राकर के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार 4 अगस्त को दोपहर 12 से 1 बजे के मध्य कुरुद स्थित राम सागर मुक्तिधाम में संपन्न होगा। परिजनों ने अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल और नियमों का पालन करते हुए सभी आत्मीयजन अपने स्थान से ही दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना एवं श्रद्धासुमन अर्पित करें। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा