Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अनुकम्पा नियुक्ति : DEO ने कहा 'नौकरी करनी है तो रूपये देने होंगे' , जिला शिक्षा अधिकारी समेत तीन निलंबित

TODAY छत्तीसगढ़  / बालोद /  जिला शिक्षा अधिकारी बालोद (DEO) सहित शिक्षा विभाग में पदस्थ लेखपाल और भरदा माध्यमिक स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। सभी के ऊपर अनुकंपा नियुक्ति के लिए एक महिला अभ्यर्थी से 35 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले की जांच के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव सरोज उईके ने देर मंगलवार शाम आदेश यह जारी किया है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

जानकारी के मुताबिक, तरुणा बेलचंदन की सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति होनी थी। आरोप है कि इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखपाल महेन्द्र कुमार चंद्राकर और पूर्व माध्यमिक शाला भरदा विकासखंड डोंडीलोहरा में पदस्थ शिक्षक जितेंद्र देशमुख ने 35 हजार रुपए रिश्वत ली थी।

बताया जा रहा है कि, जिला शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति में बिना रिश्वत दिए काम नहीं होता। तरुणा बेलचंदन ने भी अपने पति की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दे रखा था। आरोप है कि DEO ने साफ कह दिया था कि बिना रुपए लिए हम किसी की नियुक्ति नहीं करते है। नौकरी करनी है तो रुपए देने होंगे। तरुणा ने 35 हजार रुपए की व्यवस्था की। उसके बाद उन्हें ज्वाइनिंग लेटर दिया गया।

रिश्वत देकर नियुक्ति की बात शिकायत की शक्ल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुँच गयी । उसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले की जांच करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए थे। संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग ने पूरे मामले की जांच की। शिकायत सही मिलने पर तीनों कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कारवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा