Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नक्सलियों ने की खदान में फायरिंग, दो मजदूरों की मौत। कई वाहनों में लगाई आग, सुरक्षा बल से मुठभेड़

 TODAY छत्तीसगढ़  / नारायणपुर /  शनिवार को नक्सलियों ने लौह अयस्क खदान में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई है जबकि नक्सलियों ने कई मजदूरों को बंधक भी बना लिया है। नक्सलियों ने खदान में इस्तेमाल किए जा रहे कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया । इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों से नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। मामला छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भारी संख्या में सुरक्षाबलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। नक्सलियों की माड़ डिवीजन ने वारदात को अंजाम दिया है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

जानकारी के मुताबिक, अमदई घाटी इलाके में निको जायसवाल कंपनी की लौह अयस्क खदान है। यहां पर एरिया डेवलपमेंट कार्य किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को अचानक बड़ी संख्या में नक्सली वहां पहुंच गए और गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। गोली लगने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है। नक्सलियों ने एक JCB समेत 4 वाहनों को आग के हवाले कर दिया । 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा