नारायणपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नारायणपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

CHHATTISGARH : आईईडी ब्लास्ट में ITBP के दो जवान वीर गति को प्राप्त, दो जख़्मी


 रायपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्‍तीगसढ़ के नक्‍सल प्रभावित बस्‍तर संभाग के नारायणपुर जिले के ग्राम कोडलियर के समीप जंगल में आज एक बड़ी घटना हो गई। नक्‍सलियों के आईईडी ब्‍लास्‍ट में ITBP के 2 जवान घायल हो गए वहीँ दो जवान शहीद हो गए हैं। इस घटना पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्होंने सोशल पेज X पर लिखा है - 

विधायक की रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सली हमला, एक जवान शहीद

TODAY छत्तीसगढ़  / नारायणपुर / आज जिले के अमदई व शिव मंदिर मार्ग के बीच पहाड़ी पर विधायक की रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सल हमला हुआ, जिसमें गोली लगने से आईटीबीपी 45 वाहिनी के एक जवान शहीद हो गए, जबकि गोलीबारी के बाद पहाड़ी पर चढऩे के दौरान गिरने से एक अन्य जवान घायल हो गया।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

मंगलवार को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप के ओरछा प्रवास के लिए रोड ओपनिंग पार्टी लगाई गई थी। इसी दौरान मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अमदई व शिव मंदिर मार्ग के बीच पहाड़ी पर रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सल हमला हुआ। यह हमला विधायक के काफिला जाने के बाद हुआ।

हमले में पेट में गोली लगने से शिवनारायण मीणा शहीद हो गए। वे राजस्थान के रहने वाले हंै। वहीं उनके पीछे चल रहे हिमाचल प्रदेश निवासी केशवराम अचानक गोलीबारी से गिर गए, जिससे घायल हो गए। उन्हें हल्की चोट आई हैं। घायल जवान सुरक्षित है। हमले के बाद विधायक के सारे कार्यक्रम पूरी सुरक्षा के साथ विश्राम गृह के अंदर किये गए। विधायक की वापसी के लिए हेलीकॉप्टर अबूझमाड़ के ओरछा पहुंचा। विधायक हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय वापसी के लिए रवाना हुए। घटना की पुष्टि एसपी यू उदय किरण ने की है। 

नक्सलियों ने की खदान में फायरिंग, दो मजदूरों की मौत। कई वाहनों में लगाई आग, सुरक्षा बल से मुठभेड़

 TODAY छत्तीसगढ़  / नारायणपुर /  शनिवार को नक्सलियों ने लौह अयस्क खदान में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई है जबकि नक्सलियों ने कई मजदूरों को बंधक भी बना लिया है। नक्सलियों ने खदान में इस्तेमाल किए जा रहे कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया । इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों से नक्सलियों की मुठभेड़ जारी है। मामला छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भारी संख्या में सुरक्षाबलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। नक्सलियों की माड़ डिवीजन ने वारदात को अंजाम दिया है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

जानकारी के मुताबिक, अमदई घाटी इलाके में निको जायसवाल कंपनी की लौह अयस्क खदान है। यहां पर एरिया डेवलपमेंट कार्य किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को अचानक बड़ी संख्या में नक्सली वहां पहुंच गए और गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। गोली लगने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है। नक्सलियों ने एक JCB समेत 4 वाहनों को आग के हवाले कर दिया । 

पाँच नक्सली पुलिस की शरण में, आत्मसमर्पण के बाद समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की उम्मीद

 TODAY छत्तीसगढ़  / नारायणपुर । नक्सली संगठन की खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने 5 नक्सलियों ने आज नारायणपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी संगठन को छोड़कर समाज के मुख्यधारा में सम्मिलित होने 5 नक्सली सदस्यों ने नारायणपुर पुलिस के समक्ष शुक्रवार को बिना हथियार आत्म समर्पण किया हैं। आत्मसमर्पित करने वाले नक्सलियों की सक्रियता एवं कार्यक्षेत्र इस प्रकार है।

                                               

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

पायको मण्डावी (22) पायवेर थाना ओरछा जिला नारायणपुर (कुतुल पंचायत मिलिशिया सदस्य) नक्सली कमाण्डर सुखलाल (एसीएम) एवं कुतुल पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष डूही ने वर्ष 2018-2019 में कुतुल पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप में शामिल होकर सक्रिय कार्य कर रहा था।

गुडी धुवा (20) धुरबेड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर (धुरबेड़ा पंचायत मिलिशिया सदस्य)- नक्सली कमाण्डर सुखलाल (एसीएम) एवं कुतुल पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष डूही ने वर्ष 2016-2017 में मिलिशिया सदस्य के रूप में शामिल होकर सक्रिय कार्य कर रहा था।

भीमा कोवाची (40) डेंगलपुट्टी पारा गोमागाल थाना ओरछा जिला नारायणपुर (गोमागाल पंचायत मिलिशिया सदस्य) माड़ डिवीजन के नेलनार एरिया कमेटी कमेटी अंतर्गत नक्सली कमाण्डर बुदरू, सोमडू एवं अरब ने वर्ष 2017 2018 में गोमागाल पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय कार्य कर रहा था।

बुधू चेरका (48) उसेली थाना ओरछा जिला नारायणपुर (आलबेड़ा पंचायत मिलिशिया सदस्य)- माड़ डिवीजन के नेलनार एरिया कमेटी कमेटी अंतर्गत नक्सली कमाण्डर बुदरू, सोमडू एवं अरब ने वर्ष 2017-2018 में नक्सल उक्त आत्मसर्पित नक्सली संगठन में कार्य करने के दौरान नक्सलियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना, गांव में अंजान व्यक्तियों के आने पर उनसे पूछताछ व उनकी निगरानी करना, नक्सली साहित्य एवं पोस्टर पाम्पलेट आलबेड़ा पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय कार्य कर रहा था।

सोनू उसेण्डी (35) तोके कोदोड़पारा थाना कोहकामेटा (तोके पंचायत मिलिशिया सदस्य)- नक्सली कमाण्डर सुखलाल एवं रीना ने वर्ष 2017-2018 में तोके पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय कार्य कर रहा था।

                                                    

सुरक्षा बल से मुठभेड़ : पाँच लाख रूपये के ईनामी समेत 5 नक्सली पकड़े गये

 TODAY छत्तीसगढ़  / नारायणपुर /  आज थाना ओरछा के डेंगलपुट्टीपारा गोमागाल जंगल में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर घटनास्थल से 5 लाख के ईनामी सहित 5 नक्सल आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों से 3 भरमार बंदूक एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 31 मई को नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर थाना ओरछा से जिला बल एवं डीआरजी संयुक्त पुलिस पार्टी ग्राम गोगागाल, उसली, हसनार की ओर रवाना किया गया था। एक जून की सुबह डेंगलपुट्टीपारा गोमागाल जंगल (थाना ओरछा) में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को जान सहित मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग किया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। फायरिंग करीब आधा घण्टा तक चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर घटनास्थल से 5 नक्सलियों को पकड़ा।
नक्सल आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम बुधराम कवाची उर्फ दोर्दी (25) डेंगलपुट्टी पारा, गोमागाल, थाना ओरछा (कुतुल एरिया कमेटी सदस्य), अड्मा कवाची (35) डेंगलपट्टीपारा गोमागाल थाना
ओरछा (गोमागाल मिलिशिया सदस्य), मिरिया धुरवा (32) धुरखेड़ा थाना ओरछा ( धुरबेड़ा मिलिशिया सदस्य), नाचू धुरवा (22) गोमागाल, थाना ओरछा (गोमागाल मिलिशिया सदस्य), पीसो कवाची (44)
डेंगलपुट्टीपारा गोमागाल, थाना ओरछा (गोमागाल गिलिशिया सदस्य) बताया। गिरफ्तार नक्सली बुधराम कवाची उर्फ दोर्दी के विरुद्ध राज्य शासन द्वारा पद के अनुसार 5 लाख रु. का ईनाम घोषित है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से भरमार बंदूक 3, मिट्ट-1, सॉल्डरिंग ऑयरन-4, नक्सली साहित्य-2, कॉपी 1, डेटोनेटर-6, बैटरी 1, स्वीच-1, कनेक्टर-1 बरामद किया गया। 
पुलिस ने एक जून को घटना की थाना ओरछा में धारा 307,147,148, 149 भादवि 25, 27 आम्स एक्ट 31 कायम कर 5 नक्सलियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

नारायणपुर : आपसी विवाद के चलते भिड़े जवान, गोलीबारी में 6 की मौत, 2 घायल

TODAY छत्तीसगढ़  /  नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के कडेनार आईटीबीपी कैम्प में एक जवान ने अंधाधुंध फायरिंग कर 6 जवानों की हत्या कर दी. इस फायरिंग में 2 अन्य जवान भी घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी लगत ही बटालियन सहित शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है. घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।
                                         
                        TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आपसी विवाद के बाद एक जवान ने अंधाधुंध फायरिंग की जिसकी चपेट में कई जवान आ गए. उनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 2 जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग ने 6 जवानों की मौत और 2 के घायल होने की पुष्टि की है. बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने घटना को लेकर मीडिया से कहा है कि प्रथमदृष्टया आपसी विवाद ही प्रतीत हो रहा है, जांच के बाद ही कारण क्लियर होगा.  मौके के लिए नारायणपुर एसपी रवाना हो गए हैं. बताया जा रहा है कि सभी जवान आइटीबीपी 45 बटालियन के हैं.
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com