Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पति रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ, बोली प्रियंका 'ये सब चलता रहेगा'

[TODAY छत्तीसगढ़] / कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का उत्तरप्रदेश दौरे का बुधवार को तीसरा दिन है। राज्य के पार्टी कार्यालय नेहरू भवन में मंगलवार को प्रियंका ने कार्यकर्ताओं के साथ 16 घंटे की मैराथन बैठक की। दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हुई बैठक पूरी रात चली और बुधवार सुबह 5:30 बजे खत्म हुई। पार्टी ने प्रियंका को राज्य की 41 लोकसभा सीटों की और ज्योतिरादित्य सिंधिया को 39 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक से निकलने पर प्रियंका ने पति रॉबर्ट वाड्रा से चल रही ईडी की पूछताछ के सवाल पर कहा- ये सब चलता रहेगा, मैं अपना काम कर रही हूं।
प्रियंका ने लोकसभा चुनाव की रणनीति पर कहा, ‘‘मैं संगठन और इसकी संरचना के बारे में काफी कुछ सीख रही हूं। देख रही हूं कि क्या-क्या जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी फीडबैक ले रही हूं कि उनके हिसाब से हमें चुनाव में जीत के लिए क्या करना चाहिए?’’  प्रियंका कल गुरुवार को दौरे के आखिरी दिन 17 लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगी। प्रियंका को जिन सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनमें कांग्रेस के गढ़ रायबरेली, अमेठी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट वाराणसी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ गोरखपुर भी शामिल है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा