Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

रमन, शिवराज और वसुंधरा होंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

[TODAY छत्तीसगढ़] / प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को एक बार फिर संगठन में काम करने का अवसर मिला है। रमन सिंह को भाजपा की राष्ट्रीय इकाई ने अहम् जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पार्टी संगठन में कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को अहम् दाइत्व सौंप रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। रमन सिंह राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंचे हुए हैं।  रमन सिंह के अलावा मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बकायदा ट्वीट भी किया है।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा