Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

क़ाज़ी समेत 7 अधिवक्ता राज्य के उप महाधिवक्ता नियुक्त

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने आज हाईकोर्ट में सात उप महाधिवक्ताओं की नियुक्ति की है. इनमें सलीम काजी, हरप्रीत सिंह अहलुवालिया, जितेंद्र पाली, एएन भक्ता,  चंद्रेश श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रताप सिंह और  रजनीश सिंह बघेल के नाम शामिल हैं।राज्य शासन ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। सभी उप महाधिवक्ता की नियुक्ति संविदा के आधार पर की गई है. दोनों पक्ष कभी भी यह संविदा समाप्त करने के लिए स्वतंत्र होंगे।
आपको बता दें कि पिछले दिनों ही राज्य शासन की अनुशंसा के बाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कनक तिवारी को महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया था।महाधिवक्ता की नियुक्ति होने के बाद यह माना जा रहा था की जल्द ही उप महाधिवक्ताओं की नियुक्ति भी की जाएगी।अनुमान के मुताबिक राज्य शासन ने 7 महाधिवक्ताओं की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा