Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बिलासपुर जिले के नए कप्तान ने संभाली कमान, आईजी से मिले दीपक कुमार झा


TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर / जिले के नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक [SSP] दीपक कुमार झा ने आज विधिवत प्रभार ग्रहण किया। उन्हें प्रभारी पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप [एएसपी] ने चार्ज दिया । नए कप्तान दीपक कुमार झा स्वागत की औपचारिकता और चार्ज लेने के बाद बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचकर आईजी रतनलाल डांगी से आधिकारिक मुलाक़ात की। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

रेंज के आईजी डांगी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक [SSP] झा को नए जिले की कमान मिलने की बधाई दी, साथ ही जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। आईजी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक [SSP] को जिले में बेहतर पुलिसिंग और थानों की व्यवस्था सुधारने को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए। यहां बताना लाजिमी होगा कि बिलासपुर के नए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा बस्तर में पदस्थ थे।  

उम्मीद की जा रही है कि नए एसएसपी जल्द ही जिले में बेहतर पुलिसिंग के लिए नई टीम बना सकते हैं। वहीँ जल्द ही कई थाना प्रभारियों के प्रभार भी बदले जा सकते हैं। हालांकि इसे कार्यप्रणाली के रूटीन का हिस्सा माना जाता है।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा