TODAY छत्तीसगढ़ / नई दिल्ली / कल बुधवार को केंद्र सरकार में संभावित कैबिनेट विस्तार से ठीक एक दिन पहले आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक साथ 8 राज्यपालों की नियुक्ति की है । इनमें से एक केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत भी हैं। उन्हें कर्नाटक का गवर्नर बनाया गया है। सम्भवतः यह पहला मौक़ा होगा जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में राज्यपाल की नियुक्ति और तबादला किया गया हो। इससे पहले अगस्त 2018 में 7 राज्यों में एक साथ राज्यपाल बदले गए थे।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
राष्ट्रपति भवन से आज जारी आदेश में चार प्रदेश के राज्यपाल बदले गए हैं वहीँ चार नए राज्यपाल नियुक्त किये गए हैं। इनमें केबिनेट मंत्री रहे थावरचंद गहलोत का नाम शामिल है। थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।
1. मंगूभाई छगनभाई पटेल: मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे।
2. थावर चंद गहलोत: केंद्रीय मंत्री थे, अब कर्नाटक के राज्यपाल होंगे।
3. रमेश बैस: त्रिपुरा के गवर्नर थे, अब झारखंड के गवर्नर होंगे।
4. बंडारू दत्तात्रेय: हिमाचल के गवर्नर थे, अब हरियाणा के राज्यपाल होंगे।
5. सत्यदेव नारायण आर्य: हरियाणा के राज्यपाल थे, अब त्रिपुरा के गवर्नर होंगे।
6. राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे।
7. पीएएस श्रीधरन पिल्लई: मिजोरम के राज्यपाल थे, अब गोवा के गवर्नर होंगे।
8. हरिबाबू कम्भमपति: मिजोरम के राज्यपाल होंगे।
आपको बता दें कि इतने बड़े बदलाव के पहले अगस्त 2018 में एक साथ 7 राज्यों के राज्यपाल बदले गए थे। उस समय हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं, मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद को सिक्किम और त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय को गंगा प्रसाद की जगह मेघालय भेजा गया। साथ ही, बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड, सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा, सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर और लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया था।