Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मवेशियों से भरा तीन ट्रक पकड़ाया, हिर्री पुलिस ने 23 मवेशी बरामद कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

 TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर / गौ सेवकों की तत्परता और पुलिस की सक्रियता के चलते एक बार फिर मवेशियों से भरे तीन ट्रक पकडे गए हैं। मवेशियों से भरे इन वाहनों में कुल 23 जर्सी नस्ल की गाय और एक सांड था, सूत्रों से मिली सूचना  के आधार पर पेंड्रीडीह चौराहे के पास वाहनों को रोककर जांच-पड़ताल की गई। हिरासत में लिए गए 6 आरोपी पुलिस को मवेशियों से संबंधित एक भी दस्तावेज नहीं दिखा सके। लिहाजा पुलिस ने बरामद किये गए मवेशियों को गोकुल धाम भिजवा दिया है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

हिर्री पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ मंगलवार की रात गौ सेवा समिति के सदस्यों को जानकारी मिली कि तीन ट्रक में मवेशी भरकर बिलासपुर की ओर तीन वाहन जा रहे हैं जो आँध्रप्रदेश जायेंगे । सुचना के आधार पर गौ सेवको के साथ मिलकर हिर्री पुलिस ने पेंड्रीडीह के पास बड़े वाहनों की तलाशी शुरू की। इस दौरान ट्रक क्रमान AP 39 T 0993AP 03 TC 6786 और KA 07 A 8352 को रोककर जांच की गई। हिर्री पुलिस ने तीनों वाहनों में कुल 23 मवेशी बरामद किये और औपचारिक कार्रवाही के बाद मवेशियों को गोकुलधाम भिजवा दिया गया। इधर तीनों वाहन जब्त कर पुलिस ने 6 आरोपी गिरफ्तार किये हैं। ये आरोपी आंध्रप्रदेश और कर्नाटक के रहने वाले हैं। 

पुलिस की माने तो जांच के दौरान पकड़े गए आरोपियों से मवेशियों के संबंध में जरूरी दस्तावेज मांगे गए लेकिन उच्च नस्ल की जर्सी गायों को लेकर एक राज्य से दूसरे राज्य जाने वाले एक भी व्यक्ति के पास कागजात नहीं मिले। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा