Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

शिल्पा के 'राज' पर पुलिस ने कसा शिकंजा, पोर्न फिल्मों का सरगना निकला कुंद्रा

TODAY छत्तीसगढ़  / मुंबई / एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और विदेशी ऐप पर पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया है. राज कुंद्रा के साथ एक और व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है, जिसका नाम है रेयान थोर्प.  पुलिस के मुताबिक- वह राज कुंद्रा का सहयोगी है. दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. राज कुंद्रा जिस केस में गिरफ्तार हुए हैं, वह फरवरी 2021 में उजागर हुआ था. TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने मलाड पश्चिम के एक बंगले में छापा मारकर वहां पोर्न फिल्म की शूटिंग कर रहे लोगों को गिरफ्तार किया था. जांच में गहना वशिष्ठ का नाम सामने आया था. उसी दौरान राज कुंद्रा का नाम भी इस केस में सामने आया था. तब तक पुलिस के पास कोई सीधा सबूत नहीं था. बाद में इस मामले में राजकुंद्रा की कंपनी के उमेश कामत की गिरफ्तारी हुई. उमेश से ही राज कुंद्रा के इस केस से जुड़े लिंक मिले.

कैसे कसा राज कुंद्रा पर शिकंजा ? 

-पॉर्नोग्राफ़ी मामले में साल के शुरुआत से हो रही गिरफ़्तारियां 

-अब तक मुंबई पुलिस ने की कुल 9 गिरफ़्तारियां 

-कुंद्रा को प्रॉपर्टी सेल के ऑफ़िस में पूछताछ के बाद गिरफ़्तार किया 

-कुंद्रा को उमेश कामत के  बयान के  बाद गिरफ़्तार किया   

-उमेश कामत ने माना वो करता था राज कुंद्रा के लिए काम 

-उमेश अश्लील वीडियो को UK की फ़र्म में अपलोड के लिए भेजता था 

-उस UK की फ़र्म में है राज कुंद्रा की हिस्सेदारी

पुलिस के मुताबिक- राजकुंद्रा ही अश्लील फिल्मों के रैकेट के मुख्य साजिशकर्ता थे. इसके लिए यूके में कंपनी बनाई गई. उसका ऐप बनाया गया. मुंबई में भी इससे जुड़ी शूटिंग की जाती थीं. शॉर्ट अश्लील फिल्मों को वी ट्रांसफर के जरिए यूके की कंपनी के सर्वर पर अपलोट किया जाता था. आरोप है कि इस रैकेट के लिए राज कुंद्रा ने फाइनेंस की व्यवस्था की थी.

मामला उजागर होने पर बहुत सी पीड़ित लड़कियों ने पुलिस के पास आकर उनसे जबर्दस्ती और ब्लैकमेल करके काम करवाने का आरोप लगाया. कुछ टीवी अभिनेत्रियों ने भी बयान दिए थे. ये पहला विवाद नहीं है. इससे पहले भी राज कुंद्रा जांच के घेरे में आ चुके हैं. ईडी भी उनसे पहले पूछताछ कर चुकी है. अंडरवर्ल्ड डॉन इकबाल मिर्ची की प्रोपर्टी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत आईपीएल मैच फिक्सिंग में भी राज का नाम आ चुका है. 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा