Slider

हाईकोर्ट : करोड़ों के घोटाले के आरोपी समुद्र राम सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

TODAY छत्तीसगढ़  /  बिलासपुर / भाजपा शासनकाल में रिटायरमेंट के बाद ओएसडी रहे करोड़ों के घोटाले के आरोपी समुद्र राम सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

उल्लेखनीय है कि ईओडब्ल्यू ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद समुद्र राम सिंह के 20 से अधिक ठिकानों पर छापा मार पर 100 करोड रुपए से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता लगाया था। समुद्र राम सिंह की संपत्ति में 70 एकड़ का फार्म हाउस, पेट्रोल पंप, शिमला, नोएडा तथा दक्षिण के राज्यों में मकान व जमीन शामिल हैं। ईओडब्ल्यू की छानबीन से मालूम हुआ कि उक्त संपत्ति उसने शराब निर्माता कंपनियों को सरकारी नीतियों में फेरबदल कर लाभ पहुंचाने के एवज में प्राप्त की। शासन को इसके चलते करोड़ों रुपयों का राजस्व नुकसान हुआ। समुद्र राम सिंह छापेमारी के बाद से रायपुर जेल में बंद है। उन्हें उनके बोरियाकला उदयपुर स्थित निवास से बीते नवंबर में गिरफ्तार किया गया था।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com