Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अटल श्रीवास्तव बनाये गए पर्यटन मंडल के अध्यक्ष, 21 नेताओं की नियुक्ति की एक और लिस्ट जारी

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर /  छत्तीसगढ़ सरकार ने आज  निगम, मंडल आयोग और बोर्ड में नियुक्ति के लिए आदेश जारी कर दिया है. यह तीसरी सूचि है जिसमें पर्यटन मंडल, माटीकला बोर्ड, क्रेडा, मछुवा कल्याण बोर्ड के अलावा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में नियुक्त किये गए अध्यक्ष और सदस्यों के नाम शामिल हैं। शुक्रवार को जारी तीसरी सूचि में बिलासपुर जिले से अटल श्रीवास्तव को राज्य पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीँ आर.एन. वर्मा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बनाये गए हैं। इस लिस्ट में 21 कांग्रेस नेताओं को सदस्य और पदाधिकारी बनने का मौका मिला है। इससे पहले गुरुवार की रात जारी की गई लिस्ट में कांग्रेस के 91 नेताओं के नाम शामिल रहे जिनमें से बिलासपुर से सिर्फ दो नाम शामिल थे।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा