Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

फर्जी दस्तावेज : वाहनों का फिटनेस जारी करने वाला RTO दलाल गिरफ्तार

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / तस्वीर में दिखाई देते शख्स को ध्यान से देखिये, जो इन्हें पहचानते हैं उन्हें बताने की जरूरत नहीं। मगर जो इस शख्सियत से वाकिफ नहीं है उन्हें जानकारी होनी चाहिए। इनका नाम बंटी दीवान है, RTO एजेंट कहिये या फिर RTO दलाल का काम करने वाला बंटी इस वक्त राजधानी रायपुर के खमतराई पुलिस की गिरफ्त में हैं। बंटी के पास से कोरबा के परिवहन विभाग से जुड़े जाली दस्तावेज पुलिस को मिले हैं। बताया जा रहा है कि कागजात बनाकर अफसरों के हस्ताक्षर खुद ही करके ये लोगों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी कर देता था। इसके एवज में दीवान जी मोटी रकम वसूलते थे । 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

पुलिस की गिरफ्त में आये बंटी दीवान का घर रायपुर के परिवहन विभाग के दफ्तर के पास ही है। इस RTO एजेंट ने फर्जी कागज तैयार करने का सारा इंतज़ाम कर रखा था। आरोप ये भी है कि यह कई लोगों को अपने ही साइन किए और नकली सील लगाकर कागज दे चुका है। फिलहाल ऐसे लोगों को भी पुलिस तलाश रही है ताकि बंटी दीवान के काले कारनामों की पूरी लिस्ट हासिल हो सके। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा