Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

छत्तीसगढ़ : कोरोना काल में व्यापक तबादला उचित नहीं - मुख्यमंत्री

TODAY छत्तीसगढ़  /रायपुर / छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर लगी रोक आगे भी जारी रह सकती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कहा कि कोरोना काल में कर्मचारियों के एक मुश्त तबादले संभव नहीं हैं। ऐसे में प्रदेश की तबादला नीति आने की संभावनाएं फिलहाल खत्म हो गई हैं।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 

बुधवार को राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ‘समन्वय के माध्यम से कर्मचारियों का तबादला हो रहा है। लेकिन कोरोना की वजह से व्यापक ट्रांसफर करना उचित भी नहीं होगा।' प्रदेश में सामान्य तौर पर जून-जुलाई में तबादला नीति जारी होती है। इसके तहत एक-डेढ़ महीने के भीतर विभागों में व्यापक स्तर पर तबादला होता है। इसमें जिलों के भीतर से अंतर जिला तबादले तक शामिल होते हैं। इसमें प्रशासनिक, स्वयं के व्यय पर और समन्वय से तबादले तीनों शामिल होते हैं।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा