Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

एक और हाथी की मौत, कारण खोज रहा है वन अमला

TODAY छत्तीसगढ़  / रायगढ़ / जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में आज सुबह एक नर हाथी का शव ग्राम बनहर में मिला । सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मौके के हालात देखकर फिलहाल वन अफसर शिकार होने या फिर स्वाभाविक मौत होने जैसे किसी भी सवाल के जवाब देने से बच रहें हैं। 

विश्वस्त सूत्रों के हवाले से आई जानकारी बताती है कि राज्य के रायगढ़ जिले का धरमजयगढ़ वन क्षेत्र के छाल रेंज में साल  2005 से लेकर अब तक 23 हाथियों की मौत हो चुकी है। इन सभी मौत के पीछे के कारण अलग-अलग हैं। वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारीयों की माने तो मृत पाए गए हाथी की उम्र करीब 10 से 15 साल के बीच है। हाथी के मौत की वाजिब वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा