Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ट्रक और पिकअप की टक्कर, मौके पर 6 महिलाओं की मौत, कई घायल।

 TODAY छत्तीसगढ़  / रायगढ़। सोमवार की दोपहर रायगढ़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई वहीं दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि सामान से लदे ट्रक और पिकअप में आमने-सामने से भिड़ंत होने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ है।  घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

घटना रायगढ़ के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां सिसरिंगा के पास बंगाली ढाबा के पास एक सामान से लदे ट्रक और पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में 6 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 20 से अधिक लोग घायल हो गये हैं । जानकारी के मुताबिक सभी पिकअप सवार एक शादी समारोह से लौट रहे थे। शादी समारोह से लौटने वाले लोग छाल, रायगढ़ के रहने वाले हैं। शादी से लौटते समय हादसे के शिकार हो गये। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।  


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा