Slider

मालिक के उतरते ही कार चुरा लेता है 'धर्मेंद्र', चोरी की कार के साथ पुलिस ने पकड़ा

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर /  इंसानी फितरत और नियत कब करवट ले ले कहा नहीं जा सकता। रायपुर पुलिस द्वारा कार चोरी के मामले का खुलासा होने पर ये साफ़ हो गया कि भरोसे की गुंजाइश इस दौर में कम है। राजधानी रायपुर की माना पुलिस ने कार चोरी और खरीदे के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

 पुलिस विवेचना के बाद मिली जानकारी के अनुसार माना बस्ती में रहने वाले मुनीश कुमार लहरे गत 25 मई 2021 को काम के सिलसिले में अभनपुर गए। मुनीश का वाहन CG 10 ER 1010 को चालाक धर्मेंद्र मार्कण्डेय चला रहा था। दिन भर काम निपटाने के बाद मुनीश वापस माना बस्ती अपने घर लौट रहे थे। चूँकि दिन ढल चुका था लिहाजा मुनीश कुछ घरेलू सामान लेने के लिए माना बस्ती में रुके। 

 वहां की एक दूकान में वो सामान खरीदकर लौटते उससे पहले ही उनका वाहन चालाक कार लेकर भाग निकला। काफी कोशिश के बाद जब मुनीश वाहन चालक तक पहुँचने में सफल नहीं हुआ तो उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसने पुलिस को बताया कि कार में लैपटॉप, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड के अलावा काफी जरूरी दस्तावेज हैं। पुलिस के मुताबिक़ आरोपी वाहन चालक धर्मेंद्र निवासी पंतोरा, सतनामीपारा फिंगेश्वर ने मुनीश की कार चोरी करने के अलावा उसके भीतर रखे करीब 2 लाख रूपये कीमत के सामान भी साथ ले गया था।  

                                           

अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी मानाबस्ती पुलिस को कार चोरी करने वाले आरोपी की खबर मिली, पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ा। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक से जब सख़्ती बरती तो उसने एक और कार क्रमांक CG  23 / 1762 को चोरी कर बेचना कबुल किया। आरोपी धर्मेंद्र की शिनाख्ती पर चंगोराभाठा निवासी पंकज चंद्राकर को चोरी की कार खरीदने के इलज़ाम में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई दोनों कार समेत अन्य सामान बरामद कर लिया है। 

                                                    

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com