Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है - भूपेश बघेल

 TODAY छत्तीसगढ़  /  आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास पर योग किया. उन्होंने प्रदेश की जनता को इस ख़ास दिन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है, यह भारत की अमूल्य विद्या है जिसका महत्व आज पूरा विश्व समझ रहा है।' इस दौरान  छत्तीसगढ़ में आज वर्चुअल योग मैराथन का आयोजन भी किया गया . इसमें प्रदेश के करीब 10 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया. मैराथन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा राज्य के मंत्री-विधायक और शासकीय अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भूपेश बघेल ने कहा कि योग प्राचीन काल से स्वस्थ रहने की विधा बताती रही है. कोरोना काल में योग ने फिर से अपनी महत्ता साबित की है. भले ही व्यस्तता भरी जिंदगी में हम सब योग को भूल रहे थे. लेकिन अब फिर से हमें योग को अपनाना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि योग सदा निरोग रहने का मार्ग बनाता है, इसलिए हमें योग को जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए. 

                                            
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा