Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मोनेट इस्पात में हादसा : डस्ट सेटलिंग चेंबर का जाम खोलते वक्त 5 लोग झुलसे​​​​​​​, 2 गंभीर

TODAY छत्तीसगढ़  / रायगढ़ जिले के एक प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें 5 लोग झुलस गए हैं, वहीं 2 की हालत गंभीर है। बताया गया है कि भूपदेवपुर थाना के नहरपाली गांव स्थित JSW मोनेट इस्पात एंड एनर्जी लिमिटेड में ये हादसा हुआ है। जहां दोपहर को प्लांट के डस्ट सेटलिंग चेंबर में जाम खोलने के दौरान 5 लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद एसपी संतोष सिंह ने भी घायलों से अस्पताल जाकर मुलाकात की है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

जानकारी के मुताबिक सभी कर्मचारी दोपहर डेढ़ बजे प्लांट के किलन नंबर 4 में डस्ट सेटलिंग चेंबर के जाम होने पर पानी का प्रेशर मार रहे थे। तभी अचानक गरम डस्ट और पानी का प्रेशर चेंबर से निकला और पानी के साथ गर्म डस्ट का प्रेशर कर्मचारियों पर पड़ा और वे झुलस गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई है। पता चला है कि गंभीर घायल शंकर कटकवार और शिव साहू को एयर एबुंलेंस से रायपुर रेफर किया गया है। हादसे में जीवनंदन देशमुख डीजीएम, शंकर कटकवार सीनियर इंजीनियर, शिव साहू असिस्टेंट इंजीनियर, मधुकर रावटे डिप्टी मैनेजर और मनीष गुप्ता सीनियर मैनेजर घायल हुए हैं। इनमें से शंकर और शिव साहू को एयर एंबुलेंस से रायपुर भेजा गया है।  

                                                
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा