Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

जेठ ने विधवा के मुंह पर मारा टंगिया, बेटे की शादी ना होने का जिम्मेदार ठहराया


TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर / एक वृद्ध ने रविवार देर शाम शराब के नशे में अपने छोटे भाई की विधवा पत्नी पर टंगिया से हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वृद्ध के बेटे की शादी नहीं हो रही है  इससे वह मानसिक रूप से काफी तनावग्रस्त था। हमलावर वृद्ध ये मानता है कि उसके बेटे की शादी ना होने की वजह विधवा महिला ही है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर में पन्ना नगर, मिनी बस्ती निवासी बनवासा गोड (50) के पति की मौत हो चुकी है। वह किसी काम से रविवार को बाहर गई थीं। शाम करीब 6.30 बजे घर लौटीं। इसी दौरान उनका जेठ चरन ध्रुव (70) साल भी शराब पीकर घर आया। आरोप है कि बनवासा को सामने देखते ही उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। कहा कि बनवासा के कारण उसके बेटे की शादी नहीं हो रही। इसके बाद हाथ में लिए टंगिया से वृद्ध ने महिला के मुंह पर वार कर दिया। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

 शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तब तक आरोपी वृद्ध भाग निकला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और डायल 112 की गाड़ी से महिला को सिम्स में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने घायल महिला के बयान पर आरोपी वृद्ध के के खिलाफ जुर्म कायम कर उसकी तलाश की जा रही है।  

                                               
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा