Slider

फिर मिला एक तेंदुए का शव, किसान की सूचना पर वन अमले को हुई ख़बर


TODAY छत्तीसगढ़  / गरियाबंद / परिक्षेत्र परसूली रेंज के ग्राम नवापारा जंगल में आज सुबह एक व्यस्क तेंदुए की लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग टीम के साथ अधिकारी मौके पर पहुँच कर मृत तेंदुए का पंचनामा कर चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम पश्चात वहीं जंगल में अंतिम संस्कार किया गया।  

                                       

विभाग से मिली जानकारी अनुसार गरियाबंद जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर परसूली वन परिक्षेत्र सोहागपुर बिट कक्ष क्रमांक 362 में एक तेंदुआ (आठ वर्ष) को मृत अवस्था में नवापारा के किसान द्वारा खेत से लौटते वक्त देखा गया। किसान द्वारा दी गई सूचना पर वन विभाग की टीम मौका स्थल आस पास मुआयना दौरान मृत तेन्दुए का शव दो-तीन दिन पूर्व होने का बताया गया। पशु चिकित्सक घटनास्थल पहुंचकर तेंदुए का पोस्टमार्टम कर वहीं जंगल में वन विभाग टीम व एसडीओ मनोज चंद्राकर, परिक्षेत्र अधिकारी ए के भट्ट, वन अमला की उपस्थिति में दाह संस्कार किया गया।

मौके में मौजूद वन विभाग के एसडीओ मनोज चन्द्राकर ने बताया कि तेंदुआ की मौत दो से तीन दिनों पूर्व होने की आशंका है, साथ ही उसके मस्तक में चोट का निशान है. इससे यह लगता है कि उसका किसी जानवर के साथ झगड़ा हो सकता है, साथ ही बरसात का मौसम है जंगल में बिजली गिरने से भी चोट लग सकती है, ये पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। 

                                            
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com