
TODAY छत्तीसगढ़ / बिलासपुर। जिला प्रशासन के अधिकृत सूत्रों ने यह स्पष्ट किया है कि कल 6 जून रविवार को संपूर्ण बिलासपुर जिले में पूरे दिन संपूर्ण और सख्त लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान बिलासपुर शहर और जिले में केवल दवा दुकानों और पेट्रोल पंप को ही खुले रहने की अनुमति है। वही बिलासपुर शहर और जिले के सभी होटलों को केवल होम डिलीवरी की छूट मिली हुई है। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन के उक्त नियमों की अवहेलना करने अथवा इन नियमों को तोड़ने वालों पर महामारी एक्ट के साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
LATEST NEWS
Coronavirus : कल बिलासपुर रहेगा 'लॉक', पेट्रोल और दवाईयाँ मिलेंगी
सत्यप्रकाश पांडेय |
TCG
|
जून 05, 2021
