शनिवार को राज्य के जिलेवार मरीजों की संख्या पर नज़र डालें तो रायपुर-68, दुर्ग-20, राजनांदगांव- 24, बालोद- 27, बेमेतरा- 06, कवर्धा- 14, धमतरी- 52, बलौदाबाजार- 105, महासमुंद- 50, गरियाबंद- 14, बिलासपुर- 23, रायगढ़- 89, कोरबा- 45, जांजगीर- 98, मुंगेली- 14, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 12, सरगुजा- 68, कोरिया- 66, सूरजपुर- 61, बलरामपुर- 45, जशपुर- 94, बस्तर- 87, कोंडागांव- 22, दंतेवाड़ा- 29, सुकमा- 65, कांकेर- 26, नारायणपुर- 33 और बीजापुर में 99 मरीज मिले।
राज्य में कोरोना काबू में, मौत और संक्रमण के आंकड़ों में आई कमी
सत्यप्रकाश पांडेय
TCG
News
शनिवार, जून 05, 2021
TCG
News
शनिवार, जून 05, 2021
TODAY छत्तीसगढ़ / रायपुर / छत्तीसगढ़ में शनिवार को कुल 1 हजार 356 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। पिछले 24 घंटे में 30 मरीजों की मौत राज्य के अलग-अलग इलाकों में हुई। राज्य में अब तक 9 लाख 79 हजार 576 संक्रमित मिले हैं वहीं छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 13192 मरीजों की मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 41 हजार 489 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 24,895 है।
