Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

COVID -19 : डेल्टा प्लस वेरिएंट से सतर्क रहने की ज़रूरत, कोरोना संकट में भी नहीं थमी प्रगति की रफ्तार - भूपेश

TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर / मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ में भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रशासनिक अमले को निर्देश दिया है कि वे राज्यों की सीमा पर चौकसी बढ़ाएं साथ ही अंतर राज्यीय सीमा से गुजरने वालों से आवश्यक जानकारी जुटाएं ताकि पड़ोसी राज्यों में बढ़ते कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के खतरे से बचा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आवश्यक सावधानी और बचाव के हर संभव प्रयास किये जाए। 

जनमानस से अपील करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें । मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, हैंड-हाइजिन के साथ-साथ सामाजिक और शारीरिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करें। 

राज्य में कोरोना के नए मामले सामने आने पर डेल्टा प्लस वेरिएंट का पता लगाने के लिए उन्नत अध्ययन के लिए एम्स रायपुर और रायपुर मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से भुवनेश्वर एम्स और अन्य शहरों में सैंपल भेजे जा रहे हैं. अभी तक छत्तीसगढ़ में एकत्र किए गए किसी भी नमूने में डेल्टा प्लस संस्करण नहीं मिला है।

इस बीच मुख्यमंत्री ने आज ट्वीटर के माध्यम से राज्य में चल रहे विकास कार्यों और प्रगति की रफ्तार का जिक्र भी किया। उन्होंने लिखा कोरोना संकट के दौरान भी नहीं थमी प्रगति की रफ्तार -  


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा