Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ट्रेक्टर चढ़ाकर गाय की हत्या करने वाला आरोपी चालक गिरफ्तार, VIDEO वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस


बिलासपुर / सड़क पर बैठी गर्भवती गाय पर ट्रेक्टर चढ़ाकर उसकी निर्ममता से हत्या करने वाला आरोपी अब सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपी ट्रेक्टर चालाक ने पुलिस को दिए बयान में अपना अपराध कबूल किया है।  पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर को भी जब्त कर लिया है।

 TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो और लगातार चल रही ख़बरों मद्देनज़र सरकंडा पुलिस ने गर्भवती गाय को जानबूझकर ट्रेक्टर से दबाकर मारे जाने के मामले को गंभीरता से लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँचीं, जहाँ उसे गाय मृत अवस्था में पड़ी हुई मिली । सरकंडा पुलिस टीम ने घटना स्थल के पास एक दूकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तफ्तीश शुरू की। आसपास पता करने पर पुलिस को पता चला कि घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर किसी सोनू यादव का है। ट्रेक्टर मालिक का पता लगाकर पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ की। ट्रैक्टर क्रमांक CG10 AW 8419 को उसका ड्राइवर ईश्वर ध्रुव चला रहा था जो कि खमतराई काली मंदिर के पास रहता है। ट्रेक्टर मालिक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने  तत्काल ड्राइवर ईश्वर के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्रेक्टर ड्राइवर ईश्वर ध्रुव ने अपराध घटित करना स्वीकार किया और हत्या करने की नियत से गाय के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की बात स्वीकार की है । 

ये था पूरा मामला -  ... और उसने गाय पर ट्रेक्टर चढा दिया, न जाने कितने बेजुबानों का कातिल होगा वो शख़्स। देखिये झकझोर देने वाला VIDEO  

                                            
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा