Slider

... और उसने गाय पर ट्रेक्टर चढा दिया, न जाने कितने बेजुबानों का कातिल होगा वो शख़्स। देखिये झकझोर देने वाला VIDEO

TODAY छत्तीसगढ़  / बिलासपुर।  सीसीटीवी कैमरे का यह विजुवल बिलासपुर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं समाजसेवी कमल छाबड़ा के द्वारा कई लोगों को सोशल साइटस के माध्यम से भेजा गया है। इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर बैठी गाय के ऊपर किस तरह ट्रैक्टर चालक जानबूझकर ट्रैक्टर चढ़ा रहा है। गाय कई बार कोशिश करती है मगर वाहन चालक के खतरनाक इरादों के आगे एक गर्भवती गाय सड़क पर दम तोड़ देती है। 

                                         

यह घटना शनिवार [5 जून 2021] रात को मोपका चौक के आसपास की बताई जा रही है। ऐसी जानकारी दी गई है कि इस ह्रदय विदारक घटना की सूचना और सीसीटीवी फुटेज सरकंडा थाने में भी दिया गया है। कैमरे में कैद तस्वीर में स्पस्ट दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से ट्रेक्टर चालाक जानबूझकर सड़क पर बैठी गाय पर वाहन चढ़ा रहा है। गाय बचने की कोशिश तो करती है मगर ट्रेक्टर चालक गाय को बचने का कोई अवसर नहीं दे रहा है। कैमरे में कैद तस्वीरें देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि गाय गर्भवती है। 

सरकंडा थाना में दी गई लिखित शिकायत 

 सीसीटीवी फुटेज में कैद यह दृश्य अब सोशल साइट्स पर काफी वायरल हो रहा है। सवाल ये है कि ऐसे खतरनाक मंसूबों को दिमाग में लिए जो लोग सड़क पर वाहन दौड़ा रहें हैं वे न जाने ऐसे कितने ही बेजुबानों का अब तक कत्ल कर चुके होंगे। 

                                           

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com