Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की 14 जून से होगी 100 % उपस्थिति, आम जनता के लिए भी रास्ता खुला

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर। आगामी 14 जून से छत्तीसगढ़ राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में एक बार फिर से अधिकारियों और कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दिखाई पड़ेगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के मद्देनज़र अब सभी सरकारी विभागों में शत प्रतिशत उपस्थिति अनियार्य होगी। कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र अब तक सभी सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत की उपस्थिति के निर्देश थे। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण [COVID -19] की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने यह निर्णय लिया है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में 14 जून (दिन-सोमवार) से सभी श्रेणी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। सरकारी कार्यालयों में आम जनता के प्रवेश को COVID-19 के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन की शर्त पर शिथिल किया जाता है।  सभी अधिकारी और कर्मचारी कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित मापदंड जैसे मास्क लगाना, एक दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाये रखना, सेनिटाइजर का समय-समय पर उपयोग करना जैसी जरूरी सावधानियों का कड़ाई से पालन करेंगे। 

                                            
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा