TODAY छत्तीसगढ़ / रायपुर। टूल किट मामले को लेकर देश के अलग-अलग प्रांतों के साथ छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी अब काफी आक्रामक हो गई है। टूल किट मामले में विरोध कर रही भाजपा शनिवार को प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के तात्कालीन मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने आज कहा है कि टूल किट देश को बदनाम करने की साजिश है। कांग्रेस की इस साजिश को देश समझ रहा है, भाजपा देश को बदनाम करने की साजिश रच रहे कांग्रेसियों को बेनकाब करके रहेगी। क्लिक करें और पढ़ें - सड़क मार्ग, रेल, हवाई यात्रा करने से पहले अब दिखाना होगा ये दस्तावेज़
आपको बता दें की पिछले दिनों टूल किट मामले में कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी, संबित पात्रा के अलावा कई नेताओं के खिलाफ देश भर में अपराध दर्ज करवाया गया है । छत्तीसगढ़ में तात्कालीन मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के खिलाफ भी एफआईआर करवाई गई है। कांग्रेस का आरोप है कि टूल किट मामले को लेकर भाजपा ने तोड़मरोड़कर बाते कहीं हैं। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि सरकार केवल पुलिस के माध्यम से FIR दर्ज ना करवाए बल्कि गिरफ्तार भी करे। डॉक्टर रमन सिंह ने ऐलान किया है कि कल शनिवार को प्रदेश स्तरीय जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश भर के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के थाने के सामने जाकर गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने कहा कि मैं भी सिविल लाइन थाना पहुंचकर गिरफ्तारी दूंगा। रमन सिंह ने आगे कहा कि हजारों लोगों ने इस मुद्दे पर ट्वीट किया है उन्हें भी गिरफ्तार किया जाये ।