Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

... और जब पीएम मोदी को सीएम ममता ने करवाया 30 मिनट इंतज़ार

TODAY छत्तीसगढ़  / नई दिल्ली: यास चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया. इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों राज्यों के लिए राहत पैकेज का भी ऐलान किया.  

1000 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान - 

पीएम मोदी ने तत्काल राहत गतिविधियों के लिए 1,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की. इसमें से ओडिशा को तुरंत 500 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. जबकि शेष बचे 500 करोड़ रुपये पश्चिम बंगाल और झारखंड के लिए होंगे. उन्होंने बताया नुकसान का आंकलन करने के बाद ही ये राशि जारी की जा रही है. हालांकि इस फैसले पर पीएम ने रिव्यू मीटिंग की थी, जिसमें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, सीएम ममता बनर्जी, केंद्रीय मंत्री और बंगाल से सांसद देबाश्री चौधरी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहना था. 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा