Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

देशभर में गणपति विसर्जन, अरपा के घाट पर भी 'विघ्नहर्ता' की बिदाई

TODAY छत्तीसगढ़  / 10 दिनों तक भक्तों पर कृपा बारिश करने के बाद अनंत चतुर्दशी पर आज गणपति की विदाई शुरू हो गई है। हालांकि शहर में पिछले दो दिन से गणेश विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। बिलासपुर के अरपा तट के अलावा आस-पास के क्षेत्रों में विभिन्न जलाशयों और तालाबों में भगवान गणेश को बड़ी ही आस्था के साथ विसर्जित किया गया। कोरोनाकाल में गणेशोत्सव की रौनक पहले जैसी तो नहीं रही लेकिन कुछ जगहों पर भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की। वही घर- घर विराजे लम्बोदर की बिदाई का आज तीसरा दिन रहा। बिलासपुर शहर के अपरा घाटों से ली गई कुछ तस्वीरें।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 












© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा