Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

फेक वीडियो, अफवाहों व भ्रामक समाचारों से सावधान


TODAY छत्तीसगढ़  / स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को फेक वीडियो, अफवाहों व भ्रामक समाचारों से सावधान रहने की अपील की है। इस तरह के वीडियो और खबरों से समुदाय में न केवल भ्रम व डर की स्थिति बनती है, बल्कि आपाधापी की स्थिति भी निर्मित होती है। सोशल मीडिया में कथित जनप्रतिनिधि के नाम से वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोविड-19 मरीजों को शासन द्वारा दी जाने वाली राशि के एवज में अस्पतालों में भर्ती करने की बात कही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो और इसमें कही जा रही बातें फर्जी और आधारहीन है। पूर्व में भी सोशल मीडिया में खुद को कोरोना पीड़ित बताकर मुख्यमंत्री से मदद की गुहार करती एक युवती का वीडियो वायरल हुआ था जिसे रायपुर के देवेन्द्र नगर का बताया जा रहा था। पड़ताल में इस वीडियो के छत्तीसगढ़ का नहीं होने की पुष्टि हुई थी।
प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित हर व्यक्ति का विशेषीकृत कोविड अस्पतालों में निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। कोरोना के बिना लक्षण वाले और हल्के लक्षण वाले मरीजों का कोविड केयर सेंटर्स में उपचार किया जा रहा है। कोविड-19 के सभी संभावित मरीजों के सैंपल संकलित कर तत्काल जांच के लिए भेजा जा रहा है। शासन-प्रशासन द्वारा प्रदेश में कोविड-19 पीड़ितों और उनके परिवार को प्राथमिकता से चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के साथ ही उन्हें हर तरह का सहयोग प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिए शासन द्वारा सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -
स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 से संबंधित भ्रामक, आधारहीन और फेक वीडियो, ऑडियो, पाम्पलेट या समाचार जारी करने वालों को चेतावनी दी है। यदि कोई सोशल मीडिया में इस तरह की पोस्ट करता है तो उसके उसके खिलाफ विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही महामारी नियंत्रण अधिनियम के तहत भी कार्यवाही की जाएगी। विभाग ने लोगों को महामारी जैसी राष्ट्रीय विपत्ति के दौर में स्वास्थ्य विभाग व शासन द्वारा दी जाने वाली हिदायतों पर अमल करने कहा है। भ्रांति और दहशत फैलाने वाली अफवाहों को निस्तेनाबूत करें।

COVID 19 NEWS

0 रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया है कि उनके देश ने दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन को बना लिया है। उन्‍होंने कहा कि रूस के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने इस कोरोना वायरस वैक्‍सीन को अपनी मंजूरी दे दी है। पुतिन के इस ऐलान के बाद से ही दुनियाभर के देशों में रूसी वैक्सीन की मांग तेज हो गई है। रूसी कोरोना वैक्सीन परियोजना के लिए फंड मुहैया कराने वाली संस्था रशियन डॉयरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के प्रमुख किरिल दिमित्रिज ने कहा कि इस वैक्सीन के लिए 20 देशों से एक अरब डोज बनाने का ऑर्डर मिला हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि सितंबर से इस वैक्सीन का औद्योगिक उत्पादन शुरू होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि किन देशों ने इस वैक्सीन के लिए ऑर्डर दिए हैं। सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक में पुतिन ने कहा कि कोराना वायरस की यह वैक्सीन प्रभावी रूप से काम कर रही है और इससे स्थिर प्रतिरक्षा (Stable Immunity) का निर्माण हो रहा है। पुतिन ने यह भी कहा कि मुझे आशा है कि हम निकट भविष्य में इस दवा का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने में सक्षम होंगे, जो बहुत महत्वपूर्ण है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा