Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

शुक्रवार शाम तक 1037 पॉजिटिव, 417 अकेले रायपुर जिले में - ICMR

TODAY छत्तीसगढ़ / प्रदेश में आज शाम 7 बजे तक 1037 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं इनमें 417 अकेले रायपुर जिले के हैं। ये आंकड़े केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के हैं। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक 315 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि की है। रात तक राज्य के आंकड़े आगे बढ़ते रहते हैं।
आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक रायपुर जिले के 417 के अलावा बिलासपुर 64, दुर्ग 63, सरगुजा 61, राजनांदगांव 58, रायगढ़ व जांजगीर-चांपा 56-56, महासमुंद 44, बेमेतरा 31, बलौदाबाजार 30, धमतरी 19, कांकेर 18, बालोद और बस्तर 11-11, जशपुर 10, कोरबा 8, बलरामपुर व मुंगेली 7-7, गरियाबंद 6, नारायणपुर 5, दंतेवाड़ा 3, कबीरधाम 2, और कोरिया एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
राज्य शासन के आने पर हम उसे भी यहां पोस्ट करेंगे। अभी शाम 7 बजे तक राज्य शासन के अघोषित आंकड़ों में 315 कोरोना पॉजिटिव हैं जिनमें सर्वाधिक 74 रायपुर जिले के, सरगुजा 59, राजनांदगांव 35, जांजगीर-चांपा 28, बस्तर 26, बलौदाबाजार 22, सुकमा 12, दुर्ग 10, बालोद, बेमेतरा, रायगढ़ और जशपुर 8-8, बीजापुर 6, बलरामपुर 3, गरियाबंद, बिलासपुर 2-2 और कोंडागांव 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा