TODAY छत्तीसगढ़ / हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी पूरे देश के लोगों में रोष दिखा। यह मामला अभी उजागर ही हुआ था कि उन्नाव में दुष्कर्म का शिकार हुई एक और बेटी को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद भी देश में बेटियों के खिलाफ हिंसा की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है।छत्तीसगढ़ में भी एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां गैंगरेप के बाद दरिंदों ने लड़की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डिमांड पूरी करने कहते थे। ब्लैकमेलिंग से त्रस्त होकर लड़की ने खुद को ही आग लगा ली।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
करते थे ब्लैकमेल -
यह घटना राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दौलत सोनकर (28) और एक नाबालिग लड़के ने मिलकर लड़की से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद दोनो आरोपी लड़की का फोटो और वीडियो बना लिए थे और उसे ब्लैकमेलिंग करते थे।
लड़की ने खुद पर लगाई आग -
ब्लैकमेलिंग से त्रस्त लड़की ने गुरुवार को अपने ऊपर मिट्टी तेल उड़ेल कर आग लगाकर आत्म हत्या करने की कोशिश की है।घटना में युवती बुरी तरह जल गई है और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती ने दोनो आरोपी के खिलाफ बयान दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस आरोपी दौलत सोनकर और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी गिरफ्तार -
डोंगरगांव थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि दुष्कर्म के बाद ब्लैैकमेलिंग से त्रस्त युवती ने अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा कर आत्म हत्या की कोशिश की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को धारा 376 व पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक आरोपी नाबालिग है। (पत्रिका)