Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो - बघेल

TODAY छत्तीसगढ़  / हैदराबाद और उन्नाव में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी का आक्रोश पूरे देश में है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इंटीग्रेटेड प्लान तैयार करने की बात कही है। सीएम भूपेश ने यह बात ट्वीट के जरिए कही। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें - 
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैंने मुख्य सचिव को महिला सुरक्षा के लिए दो सप्ताह के भीतर इंटीग्रेटेड प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने एवं महिला सहायता हेतु आधुनिक टेक्नालॉजी का इस्तेमाल करते हुए मोबाईल आधारित एप्प की व्यवस्था भी शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने एक दूसरे ट्वीट में कहा, किसी भी समाज की प्रगति एवं विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में भी महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी है। समाज में महिलाओं को सुरक्षित एवं सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराना सरकार का अहम दायित्व है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार भी कृत संकल्पित है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा