Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बरेली : 35 लोगों ने एक साल तक किया बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेलिंग

TODAY छत्तीसगढ़  / उत्तर प्रदेश के बरेली की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ 35 लोगों ने रेप किया। महिला ने बरेली के एसपी (क्राइम) के पास शिकायत की कि पहले 5 लोगों ने उसके साथ रेप किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपियों ने अन्य लोगों को रेप के लिए भेजा। रेप की घटनाएं करीब एक साल तक चलती रहीं।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
बरेली के एसपी (क्राइम) रमेश कुमार भारतीय ने कैंट थाना को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके दफ्तर आकर एक महिला ने गंभीर अपराध की शिकायत की है। महिला अपने पति और बच्चों के साथ शिकायत देने के लिए आई थीं।
महिला ने कहा कि रेप की घटनाओं के दौरान कई बार वह बेहोश हो जाती थीं। वह चिल्ला न पाए, इसलिए उनके मुंह पर कपड़े बांध दिए जाते थे। इस दौरान कई बार उन्हें शराब भी पिलाई गई। महिला ने कुछ आरोपियों के नाम बताए हैं, जबकि अन्य लोगों को चेहरा देखकर पहचान लेने की बात कही है। आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि वह अगर किसी को घटना के बारे में बताई तो पति और बच्चों को मार देंगे। आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। अब महिला का परिवार डर से गांव से पलायन कर गया है। (आजतक)
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा