Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

20 बार गर्भवती हो चुकी महिला ने दिया 17वें बच्चे को जन्म, नवजात की मौत

TODAY छत्तीसगढ़ / महाराष्ट्र की एक प्रवासी महिला मजदूर ने हाल ही में कर्नाटक में सत्रहवें बच्चे को जन्म दिया लेकिन नवजात की मौत हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के बीड जिले की माझलगांव तहसील की निवासी लंकाबाई (नाम परिवर्तित) ने कर्नाटक के बेलगाम जिले में एक गन्ने के खेत में एक बच्ची को जन्म दिया।
सूखे से प्रभावित बीड क्षेत्र से हजारों मर्द और औरत महाराष्ट्र के अन्य भागों और कर्नाटक के गन्ने के खेतों में काम करने जाते हैं। बीड के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर बी पवार ने कहा, हमें पता चला है कि लंकाबाई ने अपने सत्रहवें बच्चे को जन्म दिया था जिसकी जल्दी ही मौत हो गई। हम अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। महिला घुमंतू गोपाल समुदाय की है और उसके 11 बच्चे हैं जिनमें नौ लड़कियां हैं। (भाषा) 



© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा