Slider

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू : मुख्यमंत्री पहुंचें खरीदी केंद्र

TODAY छत्तीसगढ़ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के रविवार को पहले दिन दुर्ग जिले के पाटन के सहकारी समिति औंधी और जामगांव एम पहुंचे। उन्होंने धान खरीदी के पहले दिन केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की। 
स्थानीय किसान श्रोणित चंद्राकर का धान बिक रहा था। किसानों और हमालों से मिलकर उनका हालचाल पूछा। श्री बघेल ने किसानों से कहा आपके लिए खरीदी केंद्रों में जरूरी सुविधाएं देखने आया हूं। आपकी सभी सुविधाओं का सरकार ध्यान रखेगी। खुशनुमा माहौल में किसानों ने कहा, मुख्यमंत्री भी हमारी खरीदी की व्यवस्था देखने आए हैं यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। जामगांव एम में किसान तोखनलाल वर्मा का धान खुद मुख्यमंत्री ने तौला। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
सरना प्रजाति का था धान, रगडक़र मुख्यमंत्री ने देखा कहा इसकी गुणवत्ता अच्छी है। कलेक्टर अंकित आनंद ने व्यवस्था की जानकारी देते हुये  बताया कि टोकन दिए जा चुके हैं। खरीदी की उत्तम व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को धान खरीदी के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो और खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया जाएं।
उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी जिलों में धान का उपार्जन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) द्वारा किया जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान की खरीदी वर्ष 2018-19 में संचालित एक हजार 995 खरीदी केन्द्रों सहित इस वर्ष प्रारंभ किए गए 33 नवीन खरीदी केन्द्रों में की जाएगी। प्रदेश में 48 मंडियों एवं 76 उपमंडियों के प्रांगण का उपयोग विगत खरीफ विपणन वर्ष के अनुसार धान उपार्जन केन्द्र के लिए किया जाएगा। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com