पाटन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पाटन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू : मुख्यमंत्री पहुंचें खरीदी केंद्र

TODAY छत्तीसगढ़ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के रविवार को पहले दिन दुर्ग जिले के पाटन के सहकारी समिति औंधी और जामगांव एम पहुंचे। उन्होंने धान खरीदी के पहले दिन केंद्र का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की। 
स्थानीय किसान श्रोणित चंद्राकर का धान बिक रहा था। किसानों और हमालों से मिलकर उनका हालचाल पूछा। श्री बघेल ने किसानों से कहा आपके लिए खरीदी केंद्रों में जरूरी सुविधाएं देखने आया हूं। आपकी सभी सुविधाओं का सरकार ध्यान रखेगी। खुशनुमा माहौल में किसानों ने कहा, मुख्यमंत्री भी हमारी खरीदी की व्यवस्था देखने आए हैं यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। जामगांव एम में किसान तोखनलाल वर्मा का धान खुद मुख्यमंत्री ने तौला। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
सरना प्रजाति का था धान, रगडक़र मुख्यमंत्री ने देखा कहा इसकी गुणवत्ता अच्छी है। कलेक्टर अंकित आनंद ने व्यवस्था की जानकारी देते हुये  बताया कि टोकन दिए जा चुके हैं। खरीदी की उत्तम व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को धान खरीदी के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो और खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया जाएं।
उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी जिलों में धान का उपार्जन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) द्वारा किया जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान की खरीदी वर्ष 2018-19 में संचालित एक हजार 995 खरीदी केन्द्रों सहित इस वर्ष प्रारंभ किए गए 33 नवीन खरीदी केन्द्रों में की जाएगी। प्रदेश में 48 मंडियों एवं 76 उपमंडियों के प्रांगण का उपयोग विगत खरीफ विपणन वर्ष के अनुसार धान उपार्जन केन्द्र के लिए किया जाएगा। 

CM बनने के बाद बघेल पाटन पहुंचे, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

[TODAY छत्तीसगढ़] / मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन पहुंचे। वे खुली गाड़ी में बैठकर अमलेश्वर से निकले। उनका जगह-जगह स्वागत हुआ।  सड़क के दोनों तरफ ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा थी। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अमलेश्वर से पाटन तक रोड शो के दौरान उनके स्वागत के लिए गांव-गांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने अभूतपूर्व उत्साह और गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का
 स्वागत किया। इस दौरान सड़कों के दोनों किनारों पर लोग कतारबद्ध होकर उनके इंतजार में खड़े थे। मुख्यमंत्री ने खुले वाहन में खड़े होकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। गांवों में फूल-मालाओं और बाजे-गाजे के साथ उनकी अगवानी की गई। कई गांवों में स्वागत सभाओं का आयोजन भी किया गया। पाटन पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविंद्र चौबे से भी मुलाक़ात की है।
 उन्होंने खुले मंच से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और साजा विधानसभा से विधायक रविंद्र चौबे को मंत्री बनने की बधाई भी दी।  भूपेश बघेल ने ग्राम सांकरा की स्वागत सभा में ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से ही मुझे विधायक के रूप में इस क्षेत्र की 5 बार सेवा करने का मौका मिला है और आज आपके आशीर्वाद से मुझे प्रदेश का मुखिया बनने का अवसर मिला है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com